बैरसिया: भोपाल के रातीबड़ इलाके के समसगढ़ गांव में युवक ने बंद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Berasia, Bhopal | Jan 23, 2026 भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले समसगढ़ गांव के युवक ने कई दिन से बंद एक घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके छोटे भाई ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।