बैरसिया: भोपाल के खामखेड़ा में सड़क की पुलिया का 15 फीट हिस्सा धंसा, गड्ढे में गिरी बाइक
Berasia, Bhopal | Jan 22, 2026 भोपाल के खामखेड़ा में एक सड़क की पुलिया का करीब 15 फीट हिस्सा धंस गया है। बाइक गढ्ढे में गिरी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने मौके का वीडियो बनाया और क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्हीं के सामने एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि मुहाने पर ही बाइक सवार को बचा लिया गया।