मुगलसराय: पड़ाव चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
मुगलसराय पड़ाव चौराहे पर बुधवार 11 बजे सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक रमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।