हमीरपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर अपर मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश साहू एवं प्रदेश महामंत्री योगेंद्र कुमार निगम के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया गया है।