*बिहार विधान परिषद के 03, सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 के निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है*
*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्वाचन के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो/दण्डाधिकारियों की डिस्पैच सेंटर पर की गई संयुक्त ब्रीफिंग*
बिहार विधान परिषद के 03, सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर श्री महावीर राजकीय मध्य विद्यालय लूअठहा, मोतिहारी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। कोई भी पदाधिकारी या दंडाधिकारी इसे हल्के में नहीं लेंगे। छोटी से छोटी गलती या चूक भी पूरे कैरियर में समस्या पैदा करेगी। निर्वाचन के सभी प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान कल दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 8:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। सभी मतदान केंद्र जिला के सभी 27 अंचलों के अंचल अधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बनाए गए हैं।
मतदान केंद्र पर पदाधिकारी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की उपलब्धता देख लेंगे एवं सभी जगह रैंप लगवा देंगे। मतदान केंद्र पर निर्वाचकों (मतदाताओं)के बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को दो चरणों की प्रशिक्षण दे दी गई है। आज अंतिम रूप से प्रशिक्षण दिया जाना है। सभी पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रशिक्षण के दौरान कार्यों को अच्छे से समझ लेंगे और कहीं कोई डाउट हो तो उसे क्लियर कर लेंगे। किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरतनी है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था सहित सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सेक्टर पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी और सुपर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुपर जोनल पदाधिकारी में अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त रैंक के पदाधिकारी लगाए गए हैं।सभी पदाधिकारी को समय से फील्ड मूवमेंट का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वोटिंग कंपार्टमेंट जहां मतदान होना है वहां केवल मतदाता ही जाएंगे अन्य दूसरे व्यक्ति के लिए वहां पर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
जिलाधिकारी के द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनके लिए निर्वाचन आयोग से जो पीआरओ ऐप प्रोवाइड किया गया है, उसको सभी अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेंगे। उसका लॉगिन पासवर्ड रखेंगे और निर्वाचन सम्बन्धी प्रत्येक स्टेप की इंट्री समय-समय निश्चित रूप से करते रहेंगे। पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराया जाना है इसके लिए प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर को इस प्रकार वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया जाए जिससे सभी मतदाताओं का स्पष्ट फोटो एवं अन्य प्रक्रियाओं की रिकॉर्डिंग की जा सके एवं मतदान की गोपनीयता भी बनी रहे। पीठासीन पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर उपस्थित नहीं रहे। मतदान स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं भयरहित वातावरण में संपन्न हो इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा की निर्वाचन के संपूर्ण कार्य को स्वच्छ निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न कराना है। इसको लेकर पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की जिनकी जहां प्रतिनियुक्ति की गई है वहां ससमय उपस्थित रहेंगे एवं विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासनिक पदाधिकारी का सहयोग करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar