महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान” पीपराकोठी के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वाधान में आयोजित किया गया l आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं “भा०कृ०अनु०प – महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान” पीपराकोठी, के निर्देशक डॉ० श्री राघवेन्द्र सिंह, डॉ० श्री एस० के० पूर्वे (प्रधान वैज्ञानिक), डॉ० श्री एस० के० सिंह (प्रधान वैज्ञानिक) एवं डॉ० श्री विजय सिंह मीना (वरिष्ट वैज्ञानिक) जी के द्वारा बुके एवं शाल भेट कर सम्मानित किया गया l डॉ० श्री एस० के० सिंह (प्रधान वैज्ञानिक) जी के द्वारा रक्तदान करके आयोजन की शुरुआत की गई l रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता, (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चंपारण,मोतिहारी ने कहा कि हरेक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के प्रति नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए साथ ही साथ बाहर के खान पान से बचने का भी सलाह दिया गया l कार्यकारी अध्यक्ष महोदय ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया l रक्तदान करने से स्वास्थ्य के प्रति कई मायने में लाभ होता हैl रक्तदान एक महान मानवसेवा है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने “भा०कृ०अनु०प – महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान” पीपराकोठी के प्रशासनिक कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी गणों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और इससे जुड़े भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया। इस आयोजित शिविर में “भा०कृ०अनु०प – महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान” पीपराकोठी के अधिकारी गण एवं कर्मी गणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित रक्तदान शिविर में अभी तक कुल 16 यूनिट रक्तदान किया जा चूका है और रक्तदान हेतु प्रयास जारी है l आयोजित शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० श्री अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन अमोद कुमार, सुरेश चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar