कस्बा: नशा मुक्ति के लिए विद्यालयों में निकाली गई प्रभातफेरी
Kasba, Purnia | Jun 24, 2026 नशा मुक्ति को लेकर विद्यालयों में निकाली गई प्रभातफेरी कस्बा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया ।