चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के दुअरा जंगल में मिला खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरंगी से गढ़वा जाने वाले मार्ग के ग्राम दुअरा जंगल के सड़क पर से 10 फीट दूरी पर एक खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना चितरंगी थाना प्रभारी को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुड़ गई है।मृतक अज्ञात युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब है।