पातेपुर: पातेपुर में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
पातेपुर नगर पंचायत खेसराही वार्ड संख्या एक में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपनी पत्नी एवं ससुराल वालो की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी सास एवं ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक 34 वर्षीय महाकांत सिंह है।