जमुई: चारण में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर, प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026 चारण गांव में प्रेम प्रसंग में शादी के डेढ़ साल बाद दहेज के खातिर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता अमित राम की पत्नी प्रीति कुमारी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका प्रीति कुमारी के शव को शुक्रवार को दिन के 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।