लखीमपुर: लखीमपुर शहर के पोस्टमार्टम हाउस की बत्ती गुल,
शवों का पोस्टमार्टम कराने आए परिजन हुए परेशान
लखीमपुर शहर के पोस्टमार्टम हाउस में करीब एक दर्जन शवों का पोस्टमार्टम सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रहा है। क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस की बत्ती गुल हो गई है। कुछ मृतकों के परिजन जिले के बाहर से भी आए हैं। लेकिन अवस्थाओं के कारण शाम करीब पांच के बाद तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। मृतकों के परिजनों ने अव्यवस्थाओं को देखकर आक्रोश जताया है।