लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड पर बाजार जा रहा युवक अचेत होकर सड़क पर गिरा,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुद्रासन हाल पता किशोर नगर के निवासी घनश्याम पुत्र हरिश्चंद्र बीते दिन साइकिल पर सवार होकर बाजार गया था। रास्ते में लखीमपुर सीतापुर रोड पर साइकिल सवार घनश्याम अचेत होकर सड़क पर गिर गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।