लखीमपुर: ससुर व दामाद को हैदराबाद थाने के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ससुर की मौके पर मौत दामाद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मैगलगंज थाना क्षेत्र के नकारा गांव निवासी बाइक सवार राजेश अपने ससुर मन्नालाल के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वापसी के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने हैदराबाद थाने के पास टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। टक्कर लगने से मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल राजेश की इलाज के दौरान कोयल जिला अस्पताल में मौत हो गई है।