अटेर: खिड़कियां मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | May 17, 2026 भिंड के सिटी कोतवाली थाना इलाके के खिड़कियां मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज रविवार के रोज सुबह 11 बजे सिटी कोतवाली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है