कटकमदाग: मारपीट में घायल युवक को रांची रेफर किया गया, कटकमदाग पुलिस कर रही है जांच
कटकमदाग थाना क्षेत्र के कदमा नावाटाॅड में होली के दिन मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक लाटो राम पिता राम दयाल राम गंभीर रुप से घायल हो गया था घायल युवक को गंभीरावस्था में तत्काल एसबीएमसीएच हजारीबाग ले जाया गया जहां इलाज चल रहा था स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने आज दिन रविवार को दोपहर 2 बजे रांची रेफर कर दिया