कटकमदाग: हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में नृसिंह स्थान मंदिर की उपेक्षा का मुद्दा विधानसभा में उठा
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर,जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां प्रतिवर्ष होने वाले भव्य मेला और सालों भर विवाह जैसे आयोजन इसे सांस्कृतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण बनाते हैं।