रामपुर: नुमाइश ग्राउंड पहुँचकर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कल होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया
Rampur, Rampur | Mar 24, 2025 सोमवार रात ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामपुर शहर स्थित नुमाइश ग्राउंड परिसर में आयोजित होने वाले 03 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सहकारिता विभाग व रामपुर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा जिले के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को किया जाएगा।