बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट रामनगर मोड़ के समीप बाईपास किनारे स्थित गोसाई बाबा मंदिर से चोरी हुआ पीतल का बड़ा घंटा, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट रामनगर मोड़ के समीप बाईपास किनारे स्थित गोसाई बाबा मंदिर से मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर एक सवा 5 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह 8 बजे जब श्रद्धालु व ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घंटा चोरी की जानकारी हुई। अजय सविता ने बताया कि बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देंगे।