होशंगाबाद नगर: सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु एसपी के निर्देश पर लाइंस क्लब द्वारा मवेशियों को लगाए रेडियम रिफ्लैक्टर, डीएसपी रहे उपस्थित
नर्मदापुरम में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा के निर्देश पर यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़को पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लैक्टर लगाए गए, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस मुहिम के जरिए सड़क दुर्घटना रोकी जा सकेगी