नौगावां सादात: नौगांवा के गांव बागड़पुर इम्मा में खेत की मेड़ को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग, वीडियो वायरल
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा में सुखविंदर सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने बताया है कि बुधवार को लगभग 4:00 बजे के आसपास में उनके ही गांव के कुछ लोगों से खेत की मेढ को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों परिवार के लोगों में कहा सुनी हो गई थी। एक परिवार के लोगों ने तो फायरिंग कर दी थी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।