सोनीपत: राठधाना रोड पर डिवाइडर के निर्माण में रेत की बजाय मलबे का इस्तेमाल होने पर भड़के क्षेत्रवासी, निगम कमिश्नर से की शिकायत
सोनीपत शहर के राठधाना रोड पर डिवाइडर के निर्माण में रेत की बजाय मलबे का इस्तेमाल किया जा रहा है। मलबे का इस्तेमाल होने पर क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर विश्राम कुमार मीणा को की है। नरेंद्र नगर, पटेल नगर व बंदेपुर क्षेत्र वासियों ने बुधवार को बताया कि नगर निगम ने जिस एजैंसी को निर्माण कार्य सौंपा है वह नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है।