सोनीपत: सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास कंडम रेलवे क्वार्टर को रेलवे ने तोड़ना किया शुरू, नए सिरे से बनाए जाएंगे रेलवे क्वार्टर
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 40 वर्ष पहले बनाए गए रेलवे क्वार्टर को रेलवे ने तोड़ना शुरू कर दिया है। करीब 12 क्वार्टर को रेलवे ने 2 वर्ष पहले कंडम घोषित किया था और कर्मचारियों से खाली करवा लिए थे। उत्तर रेलवे के एसएसई नरेश कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए क्वार्टर नए सिरे से बनाए जाएंगे।