Public App Logo
फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय पहुंचे विजयशंकर यादव, साफ-सफाई का लिया जायजा जमुई/चकाई: चकाई के राजद नेता सह भावी प्रत्याशी विजयशंकर यादव ने शुक्रवार की संध्या फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय, चकाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विजयशंकर यादव ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर पढ़ाई-लिखाई से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की। महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया। #चकाई #जमुई #विजयशंकरयादव #फाल्गुनीप्रसादयादवमहाविद्यालय #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #IndependenceDay #शिक्षा #छात्रछात्राएं #स्वच्छता #राजद #RJD #JamuiNews #ChakaiNews #BiharNews #SevanTakNews - Sono News