सादाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया
सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीएमओ राजीव राय के निर्देशन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में कुल 160 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और 130 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।