नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजा पाल टंकी चौराहे पर मौजूद 'उत्सव मैरिज हॉल' में शनिवार शाम 5 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।