प्रतापपुर: जरही चौंक में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
जरही चौक में रविवार को तेज रफ्तार कोल परिवहन ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने कोल परिवहन वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।