श्योपुर। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन सोमवार की रात्रि 09 बजे निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत एवं लोकगीतो की प्रस्तुती दी गई। इसके साथ ही स्थानीय युवा कलाकारों में शामिल रहे जिन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतो की प्रस्तुति दी।