राजनांदगांव: चिखली में विदेशी शराब दुकान न खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद दल और वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर चिखली में विदेशी शराब दुकान नहीं खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद दल और वार्ड वासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। शराब दुकान खोलने से वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विदेशी शराब दुकान खोलने को लेकर निविदा जारी की गई है, इसे निरस्त करते हुए शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की गई है।