राजनांदगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ ने जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की ली बैठक
राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन, संचालन और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने हेतु जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।