राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन के लिए नोडल अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को गंभीरतापूर्वक पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए।