बदायूं: सादातपुर नाचनी गांव में छुट्टी पर आए फौजी की तबीयत खराब होने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 3, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सादातपुर नाचनी गांव के रहने वाले 38 वर्षीय भूवेद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका में फौज में नौकरी करते थे और वह हवलदार के पद पर थे। 12 मार्च को वह छुट्टी पर घर आए हुए थे और 10 अप्रैल को उनकी छुट्टी समाप्त हो रही थी। भूवेंद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई।