चमोली: रक्षा बंधन पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर संरक्षण का संकल्प, चिपको नेता चक्रधर तिवारी की 13वीं पुण्य तिथि पर याद
रक्षा बंधन के दिन संकल्प अभियान ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संदेश दिया। चिपको आंदोलन के स्वर्गीय चक्रधर तिवारी की पुण्य तिथि पर उनकी पर्यावरणीय और सामाजिक भूमिका को याद करते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे।