पाली: बालाबेहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में हनोतिया निवासी 3 आरोपियो पर शांति भंग की धाराओ में कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 23, 2024 बालाबेहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में हनोतिया निवासी तीन आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की है।जानकारी के अनुसार हनोतिया निवासी दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिए थे।जहां जांच के दौरान दोनों पक्ष दोषी पाए गए। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों पर कार्रवाई कर उन्हे न्यायालय भेजा है।