मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत अंतर्गत एनएच–19 से नगमतीया ग्राम तक जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। गड्ढों और उबड़–खाबड़ रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी दोगुनी हो जाती है। नगमतीया ग्राम में लगभग 2500 की आबादी निव