किस्को: बगाडू पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की बजाय पीड़ित परिवार पर ही किया केस , परिजनों ने SP से लगाई गुहार।
पुलिस ने आरोपी को न पकड़कर पीड़ित परिवार पर ही उल्टा केस कर दिया है। अब पीड़ित परिवार ने एसपी से लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला बगड़ू थाना क्षेत्र के अगरडीह रतगढ़ा गांव का है। पीड़ित थुईंमन लोहरा ने शनिवार शाम 4:30 बजे बताया कि उसकी 15 वर्षीय बच्ची को टांगी से वार कर सगे चाचा बुदन लोहार ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।