पुपरी: पुपरी थाना क्षेत्र के चैनपुरा में सीएसपी संचालक से ₹2.09 लाख की लूट, मामला दर्ज
पुपरी थाना क्षेत्र के चैनपुरा के निकट हरिहरपुर में सीएसपी संचालक भोगेन्द्र कुमार को बाइक पर सवार तीन अपराधी पिस्टल दिखाकर 2 लाख 9 हजार रुपए की लूट लिया है। इस संबंध में सीएसपी संचालक भोगेन्द्र कुमार के आवेदन पर गुरुवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।