कोईलवर: बहियारा में द्रविड़ शैली का बालाजी नरसिंह मंदिर, 12 अप्रैल को पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन
भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान है। शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे स्वामी संभव आचार्य जी महाराज ने पूरी जानकारी दी।