मंझनपुर: मंझनपुर चौराहे पर सपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, पहलगाम हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मंझनपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था।