कोतमा: कोतमा के सेंट्रल स्कूल के पास दिखा भालू, छात्र-छात्राओं और नागरिकों में फैली दहशत
Kotma, Anuppur | Aug 21, 2026 कोतमा वन परिक्षेत्र के सकोला बीट अंतर्गत शुक्रवार 5 बजे शाम सेंट्रल स्कूल के पास भालू के नजर आने से छात्र-छात्राओं, स्कूल स्टाफ सहित आसपास के नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि भालू सेंट्रल स्कूल के पीछे की ओर से सड़क पार कर नगरपालिका कार्यालय की तरफ चला गया।सड़क पर अचानक भालू दिखाई देने से वाहन चालकों में भी सनसनी फैल गई।