सत्तर कटैया: पंचगछिया पटोरी अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा, जुटी लोगों की भीड़
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पंचगछिया पटोरी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। बेहतर प्रस्तुति करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।