सत्तर कटैया: पुरीख में साईंबाबा की मूर्ति स्थापित, 101 कन्याओं द्वारा भक्तिमय माहौल में गाजेबाजे के साथ निकाली गई कलश एवं शोभायात्रा
साईंबाबा मूर्ति स्थापना को लेकर पुरीख गांव में भक्तिमय माहौल देखा गया। किशोरी कन्याओं ने ग्रामीणों के साथ धेमरा नदी में जलभरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुये गाजेबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। धूप अगरबत्ती की सुंगध एवं जयकारे से माहौल बना हुआ था भक्तिमय। कलशयात्रा को सफल बनाने में ग्रामीण युवक जुटे हुये थे।