सत्तर कटैया: कटैया दुर्गास्थान के पास बिजलपुर के पूर्व मुखिया द्वारा दो दिनों से किया जा रहा आमरण अनशन बीडीओ के आश्वासन पर टूट गया
कटैया दुर्गास्थान के पास दो दिनों से जारी आमरण अनशन बीडीओ अरबिन्द कुमार के आश्वासन पर टूट गया। बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव राय ने प्रखण्ड कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने, पंचगछिया स्टेशन में ओवरब्रिज निर्माण करने सहित 21 मांगों को लेकर दो दिन से आमरन अनशन पर था। शनिवार को बीडीओ द्वारा वार्ता के बाद जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त किया गया।