सत्तर कटैया: मेनहा के पास तिलाबे नदी में पानी में मिली एक युवक की लाश, आक्रोशित लोगों ने लाश मिलने के बाद सड़क जामकर किया प्रदशर्न
मेनहा के पास तिलाबे नदी के पानी में एक युवक का शव पाया गया। लाश मिलने की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी। लाश की पहचान बरदाहा(मधेपुरा) के एक सैंतीस वर्षीय युवक रवेन शर्मा के रूप में हुई। दो दिन से गायब युवक की शुक्रवार की सुबह तिलाबे नदी में लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने मेनहा के समीप सहरसा-हरदी चौघारा(सुपौल) रोड को जाम कर किया प्रदर्शन।