सत्तर कटैया: बेला के समीप संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले वामपंथी कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर विभिन्न मांगों के लिये किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय वामपंथी कार्यकर्ताओं ने बेला के समीप सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वामपंथी कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को मुख्य मार्ग जाम करने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बिहरा थाना पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं को समझाकर दो घंटे से चले आ रहे जाम को हटाकर यातायात बहाल करवाया।