करतला: रेत माफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर जब्त, बिना रॉयल्टी और दस्तावेजों के हो रहा था अवैध परिवहन
Kartala, Korba | Jun 7, 2026 कोरबा जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बरपाली क्षेत्र के चिचोली और भैंसामुड़ा रेत घाटों में की गई गोपनीय सूचना के आधार पर जिला प्रशासन की विशेष टीम ने तड़के सुबह दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चिचोली रेत घाट से चार और भैंसामुड़ा रेत घाट से तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों में