चाचौड़ा: कलेक्ट्रेट में समय सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर वेतन कटौती के दिए आदेश, जनहित योजनाओं की समीक्षा की
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में 4 मई को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समय सीमा बैठक हुई। एसपी हितिका वासल सहित जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत लंबित मिलने पर वेतन कटौती के आदेश दिए। मोबाइल कोर्ट कार्यवाही, राहवीर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार, सफल मॉडलों का प्रचार और बढ़ावा देने बैठक में आदेश दिए।