तिर्वा: मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने को लेकर विवाद, महिला ने ई-रिक्शा चालक को चप्पल से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Tirwa, Kannauj | Jul 8, 2026 तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सतौर गांव के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वह उन्हें भर्ती कराए बिना ही अस्पताल के बाहर छोड़कर जाने लगा।