राजमहल: राजमहल व उधवा में डीजल-पेट्रोल की दरें बढ़ने की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध के बीच राजमहल व उधवा प्रखंड क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की दरों में बढ़ोत्तरी की अफवाह आग की तरह फैल गई है। इस अफवाह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग पेट्रोल पंप पहुंचकर वाहनों अधिक तेल भराने में जुटे है। वहीं शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे विभिन्न पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ देखी गई।