डौण्डीलोहारा: सहगांव में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
पंचायत सहगांव में रविवार को 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसका शुभारंभ सरपंच भूषण लाल देवांगन द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये , ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।