सेवा, सुरक्षा और तत्परता: संकट में बने मसीहा! 🚒🙏
दिल्ली से श्री बद्रीनाथ धाम की पावन यात्रा पर आए एक तीर्थयात्री, दर्शन के लिए जाते समय बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना स्थल के पास ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस कर्मचारियों की नज़र जैसे ही इस घटना पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए तत्काल तत्परता दिखाई। दोनों कर्मियों ने घायल यात्री को संभाला और तुरंत पास के स्थानीय स्वास्थ्य शिविर ले जाकर उनके घावों की मरहम-पट्टी करवाई।
#BadrinathYatra #UttarakhandPolice #FireService #HumanityFirst #Devbhoomi #ServiceAboveSelf #SafetyFirst #uttarakhandfireservice